फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Amrit Lal secured first place, Archita second, and Nancy third in the Hindi essay competition.

Solan News: हिंदी निबंध प्रतियोगिता में अमृत लाल प्रथम, अर्चिता द्वितीय और नैंसी रही तृतीय

Tue, 15 Sep 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 15 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Amrit Lal secured first place, Archita second, and Nancy third in the Hindi essay competition.
नालागढ़ में हिंदी दिवस पर काव्य पाठ करती छात्रा स्रोत संवाद
नालागढ़ साहित्य कला मंच द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में नालागढ़ साहित्य कला मंच ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मंच की ओर से हिंदी निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के 43 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
पंजाब नेशनल बैंक नालागढ़ के मुख्य प्रबंधक सौरभ माकटा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। विवेकानंद शिक्षा कुंज नालागढ़ की प्रधानाचार्य शिवानी सिंघल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहा के छात्र अमृत लाल ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ की अर्चिता द्वितीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाटियां की नैंसी ने तृतीय स्थान हासिल किया। शिवालिक स्कूल की वृत्तिका और रावमपा चोलथरा की कृतिका को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेताओं को नकद पुरस्कार, प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न दिए गए। मुख्य अतिथि सौरभ माकटा ने मंच के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों से दैनिक जीवन में हिंदी को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष हरिराम ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली बच्चों में हिंदी के प्रति जागरूकता लाना था। इस प्रतियोगिता के लिए 10 विद्यालयों से कुल 43 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। रामशहर कॉलेज के हिंदी प्रवक्ता एवं कार्यकारी प्राचार्य संदीप कुमार और ममता ठाकुर भी मूल्यांकन टीम में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाल कवियों और मंच के साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन मंच के सचिव प्रमोद हर्ष ने किया। इस अवसर पर मंच के संरक्षक यादव किशोर गौतम, सचिव प्रमोद हर्ष, उपाध्यक्ष अदित कंसल और कोषाध्यक्ष सुमति सिंघल उपस्थित रहे। रामप्यारा गौड़, जसविंदर सिंह, रणजोध सिंह और मदन शास्त्री सहित अन्य कई लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed