फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Amit became the president of MSc Chemistry first year.

Solan News: एमएससी केमिस्ट्री प्रथम वर्ष के अमित बने अध्यक्ष

Fri, 03 Nov 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 03 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Amit became the president of MSc Chemistry first year.
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नालागढ़ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद ​शिक्षक एव विद्यार्थी
नालागढ़ काॅलेज में सीएससीए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नालागढ़ में सत्र 2023-24 के लिए केंद्रीय छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सपना संजय पंडित ने मेरिट के आधार पर छात्र संघ का मनोनयन किया। प्राचार्य ने नवनियुक्त सीएससीए के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
प्राचार्य ने सीएससीए कार्यकारिणी के प्रधान पद के लिए एमएससी केमिस्ट्री प्रथम वर्ष के अमित कुमार, उप प्रधान के लिए बीए तृतीय वर्ष की दीक्षा वर्मा, महासचिव पद के लिए बीसीए के तृतीय वर्ष के शिवा शर्मा और संयुक्त सचिव पद के लिए बीकाॅम प्रथम वर्ष हार्दिक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और बैच लगाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीएससीए की कार्यकारिणी के अतिरिक्त मेरिट के आधार पर, रेंजर-रोवर इकाई से, एनसीसी छात्र एवं छात्राओं के कैडेट से, स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक गतिविधियों से, एनएसएस के स्वयंसेवकों से, रेड रिबन क्लब तथा इको क्लब से मनोनीत कार्यकारिणी के लिए 42 सदस्यों को डॉ. सपना संजय पंडित, प्रो. शशि कुमार, डॉ. शिशुबाला, डॉ. अनुज साहनी, डॉ वैशाली, डॉ शिप्रा और डॉ. सुनीला शर्मा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और बैच लगाकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सपना संजय पंडित ने नवगठित महाविद्यालय केंद्रीय छात्रसंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राचार्य ने महाविद्यालय की कमियों को दूर करने और विकास में सहयोग के लिए केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी से अपील की ।उन्होंने सीएससीए को महाविद्यालय का महत्वपूर्ण अंग माना।सीएससीए केंद्रीय छात्र संघ के प्रधान अमित कुमार ने महाविद्यालय के विकास के लिए कॉलेज प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। मंच संचालन का कार्य डॉ. पूनम ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नालागढ़ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद शिक्षक एव विद्यार्थी

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नालागढ़ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद शिक्षक एव विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed