{"_id":"58beadfe4f1c1bec43dc3df2","slug":"amarnath-yatra-registration-strat-in-pnb","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार पीएनबी में होगा पंजीकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार पीएनबी में होगा पंजीकरण
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Tue, 07 Mar 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी।
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी। यात्रा पर जाने से पहले पंजाब नेशनल बैंक की शाखा बद्दी में श्रद्धालु पंजीकरण करवा सकते हैं। जम्मू कश्मीर सरकार और अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पंजाब नेशनल बैंक को अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण कार्ड बनाने बारे अधिकृत किया है। अमरनाथ यात्रा में इस बार भी संस्था शिव गौरी सिद्ध सेवा मंडल 19वां विशाल भंडारा लगाएगी।
विज्ञापन
चेयरमैन लाल हरविलास जिंदल, अध्यक्ष रामलोक चौधरी, उपाध्यक्ष एसपी गुप्ता और तरक्की लाल कौशल ने बताया कि यात्रियों के पंजीकरण का कार्य पूरे देश में पहली मार्च से शुरू हो चुका है। जिला सोलन के सैकड़ों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। इन्हें अपना पंजीकरण कार्ड बनाने के लिए शिमला, पंचकूला और चंडीगढ़ आदि के बैंकों में जाना पड़ता था। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर सरकार और श्राइन बोर्ड से बद्दी का कोई बैंक अधिकृत करने की काफी अरसे से मांग कर रहे थे लेकिन इस बार सरकार ने मान लिया है और पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को इसके लिए अधिकृत किया है। यह अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर भी दर्शा रखा है। पंजाब नेशनल बद्दी की शाखा के महाप्रबंधक प्रदीप सिंघल ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के लिए उन्हें पंजीकरण कार्ड बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। जैसे ही सामग्री पहुंचेगी कार्ड बनाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन