{"_id":"58d6726c4f1c1b1a191a2354","slug":"amar-ujala-awarded-a-jeneous-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइड ऑफ सोलन में अमर उजाला ने नवाजी विभूतियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइड ऑफ सोलन में अमर उजाला ने नवाजी विभूतियां
सोलन ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सोलन में अमर उजाला के समारोह में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सामाजिक सरोकार से जुड़कर जरूरतमंद, गरीब और बेसहारा लोगों की तरफ मदद के हाथ बढ़ाने वाले नाम सोलन शहर में काफी कम बचे हैं। सरकार और संस्थान की जिम्मेदारी निभाने के साथ अपने कंधों पर जनसेवा का बीड़ा उठाए विशेष लोगों को प्रदेश का नंबर वन अखबार अमर उजाला आगे लाने के लिए एक कदम बढ़ा रहा है। इसी संकल्प के साथ शनिवार को सोलन टीम ने एसबीपी ग्रुप के साथ मिलकर अमर उजाला सम्मान समारोह (प्राइड आफ सोलन 2017) कार्यक्रम का आयोजन कर विभूतियों को सम्मानित किया।
डीसी सोलन डॉ. राकेश कंवर ने अमर उजाला के सम्मान समारोह के प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वालों को सम्मान मिलना एक गौरव की बात है। अमर उजाला के मंच से उन्होंने जिला समेत प्रदेश की तमाम संस्थाओं को आयोजनों के बजट का कुछ हिस्सा चैरिटी में देने की अपील की। कहा कि इससे जरूरतमंद लोगों को मदद मिलेगी। उन्होंने जागरूकता फैलाने वाली रिपोर्टिंग और समाजसेवा के कार्य करने की अपील भी की। वह शनिवार को अमर उजाला के प्राइड आफ सोलन 2017 कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
गेस्ट ऑफ आनर एसपी अंजुम आरा ने कहा कि वह बचपन से अमर उजाला अखबार पढ़ती रही हैं। इस तरह के आयोजनों से समाज और सरकारी क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को अधिक प्रेरणा मिलती है। इसके अलावा सीएओ डॉ. आरके धरोच ने कहा कि चिकित्सक ही नहीं वह कंपाउंडर भी हैं, सफाई कर्मचारी भी है और कभी कभी तो पर्ची बनाने वाले भी है। रोगी को देखने के वक्त वह कोई बहाना नहीं लगा सकता कि स्टाफ की कमी है। लेकिन बावजूद चिकित्सकों पर हो रहे हमलों की उन्होंने निंदा की।
विज्ञापन
डगशाई एवं सुबाथू की सीईओ तन्नू जैन ने कहा कि वह भी अमर उजाला की बचपन से प्रशंसक रही हैं। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर उन्होंने बधाई दी है। डायरेक्टर एक्सटेंशन नौणी विवि डॉ. विजय सिंह ठाकुर ने कहा कि यह प्रत्येक संस्थान में कार्य कर रहे व्यक्ति का कर्तव्य है कि संस्थान में गरिमा और अनुशासन कायम रहे। बेहतर प्रशासनिक सेवाओं के लिए एसडीएम एकता कपटा झिन्ना को प्राइड आफ सोलन 2017 के अवार्ड से नवाजा गया है। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाली करीब 70 विभूतियों को सम्मानित करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया।
पुलिस, सेना और प्रशासन से ये किए पुरस्कृत
संयुक्त निदेशक प्रॉसिक्यूशन एनएल सेन, नगर परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता, फायर आफिसर महेश शर्मा, 108 सेवा से अभिषेक कुमार को सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग से डीएसपी रमेश शर्मा, इंस्पेक्टर सीआईडी और राष्ट्रपति अवार्डी रविंद्र कुमार, डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर, एसएचओ परवाणू मीनाक्षी, एसएचओ सदर रविंद्र कुमार, एसएचओ कसौली कल्याण सिंह को सम्मान मिला। एक्ससर्विस मैन में शौर्य चक्र अवार्डी देव बहादुर ठाकुर वीर नारी जुल्फी देवी, कृष्णा देवी और मंजू बाला को सम्मानित किय गया।
चिकित्सा के क्षेत्र में ये हुए सम्मानित
डॉ. संजय अग्रवाल (यूरीनरी ब्लैडर से 178 स्टोन निकालकर लिमका बुक अपने नाम करने वाले चिकित्सक), डॉ. सविता अग्रवाल (समाज सेवा और स्लम एजूकेशन), डॉ. अनुज गुप्ता, डॉ. अनु मित्तल, डॉ. रविकांत सूद, एपेक्स से डॉ. आरके गांधी के अलावा डॉ. प्रदीप सूद मौजूद रहे। शिक्षा के क्षेत्र में डा. पीके गौतम, रिटायर्ड प्राचार्य संस्कृत कालेज, आईटीआई सोलन के ई. शिवेंद्र डोगर, डिग्री कॉलेज सोलन के प्राचार्य डॉ. द्वारिका धरेला, मानव भारती विवि के राकेश कुमार, बहारा विवि के अभिनव नंदा, शूलिनी विवि के प्रो. जुलका, एलआर संस्थान के डॉ. बाबू राम शर्मा, लक्ष्य के निदेशक संजोग अग्रवाल, जीनियस ग्लोबल प्ले स्कूल के चेयरमैन विपुल शर्मा, साईं इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन रमिंद्र बावा, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर दिनेश गर्ग, बीएल सेंट्रल स्कूल मालरोड अध्यापिका हरविंद्र पुरी, पाइनग्रोव स्कूल के हेड टीचर डीके वर्मा, नौणी विवि के पूर्व पीआरओ पीडी भारद्वाज, देवठी स्कूल के अध्यापक अनिल पुंडीर, यूरो किड्स से शोभित बहल, प्रिंसिपल गौड़ा स्कूल विपेंद्र कालटा और हेडमिस्ट्रेस गलानग स्कूल पूनम कालटा को सम्मानित किया। नौणी विवि के वेजिटेबल साइंस डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. एचएस कंवर की जगह उनकी धर्मपत्नी जयश्री कंवर ने सम्मान हासिल किया।
समाज सेवा के क्षेत्र से हुए पुरस्कृत
राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित डॉ. डीएस पुरी, सनातन धर्म सभा रबौण के संस्थापक एएसी गौड़, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाने वाले मुकेश गुप्ता, एडवोकेट मुकेश शर्मा, इंटरनेशनल एथलीट एवं राष्ट्रीय क्रीड़ा रत्न अवार्डी कल्पना परमार और उनके पति यशपाल कपूर, गायिका कृतिका तनवर, मनोरमा शर्मा, सत्येन, संजय अरोड़ा और हेमंत अत्री के अलावा विकास बनाल को पुरस्कृत किया गया। देवेंद्र कश्यप और जोगिंद्र सिंह के अलावा सुरेश शर्मा को नौ बार फुटबाल के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने पर सम्मानित किया गया। उनका परिवार 1935 से सोलन के घर-घर तक अखबार पहुंचा रहा है। इनके अलावा मोहन दत्त शर्मा घट्टीवाले और जोगिंद्र सिंह को भी पुरस्कृत किया।