{"_id":"6a3ad7522439cc98db075187","slug":"alumni-meet-for-plumber-and-wwt-trades-held-at-iti-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-172370-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आईटीआई सोलन में प्लंबर व डब्ल्यूडब्ल्यूटी ट्रेड की एलुमनाई मीट आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आईटीआई सोलन में प्लंबर व डब्ल्यूडब्ल्यूटी ट्रेड की एलुमनाई मीट आयोजित
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
आईटीआई सोलन में आयोजित एलुमनाई मीट के आयोजन के दौरान मौजूद ट्रेडों के प्रशिक्षु, प्रधानाचार्य व
Link Copied
पूर्व और वर्तमान प्रशिक्षुओं के बीच संवाद, रोजगार व स्वरोजगार अवसरों पर हुई चर्चा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में मंगलवार को प्लंबर और डब्ल्यूडब्ल्यूटी ट्रेड की वार्षिक एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व और वर्तमान प्रशिक्षुओं के बीच संवाद स्थापित करना, रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी साझा करना तथा उद्योगों की आवश्यकताओं से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या इं. नवीन कुमारी ने बतौर अध्यक्ष शिरकत की। उन्होंने पूर्व प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान की अमूल्य धरोहर बताया और वर्तमान प्रशिक्षुओं के लिए प्रेरणा स्रोत कहा। उन्होंने प्रशिक्षुओं को तकनीकी दक्षता के साथ अनुशासन और व्यावसायिक नैतिकता अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र कुमार ने किया, जबकि ग्रुप इंस्ट्रक्टर सरदार करमजीत सिंह, इं. एमके शर्मा, सुभाष धीमान और इं. लखविंदर सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उत्कृष्ट पूर्व प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को टूल किट भेंट की गई। कार्यक्रम में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।