{"_id":"62b350f89c2a77455d644da5","slug":"all-injured-of-road-accident-near-jhidiwala-on-swarghat-road-discharged-from-pgi-except-harshita-solan-news-sml412917867","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षिता के अलावा पीजीआई से सभी घायलों को मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षिता के अलावा पीजीआई से सभी घायलों को मिली छुट्टी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। स्वारघाट मार्ग पर झिड़ीवाला के समीप एक टेंपो ट्रेवलर और टैंकर की टक्कर में घायल एक बच्ची को छोड़ सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सभी घायलों को नालागढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया था।
पुलिस के अनुसार सोमवार को यह हादसा मध्य रात्रि डेढ़ बजे हुआ। मनाली से दिल्ली जा रही ट्रेवलर झिड़ीवाला में सामने से आ रहे एक टैंकर से टकरा गई।
टैंकर का चालक राजस्थान के जिला बाडमेर के आलमसर निवासी जोगा राम और ट्रेवलर का चालक यूपी के गाजियाबाद के लोनी निवासी आशीष गुप्ता, न्यू दिल्ली की पालम कॉलोनी निवासी अमित, नई दिल्ली की महरोली निवासी भव्या, हर्षिता, नमन गुप्ता, हरियाणा के जिला रिवाड़ी के कोसली गांव के तुषार, अभिषेक, हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी प्रियंका बुरी तरह घायल हो गए।
घायलों को पहले नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन बाद में उन्हें प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया गया। दिल्ली की हर्षिता को छोड़कर सभी घायलों को पीजीआई से छुट्टी दे गई है। हर्षिता के शरीर में कांच घुसने से उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि 10 घायलों में से नौ को पीजीआई से घर भेज दिया है। एक बच्ची उपचाराधीन है। उसकी हालत भी खतरे से बाहर है।