{"_id":"655760c7eb918d1e960c0265","slug":"albendazole-dose-will-be-given-in-all-schools-on-29th-november-solan-news-c-176-1-ssml1040-11073-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 29 नवंबर को सभी स्कूलों में दी जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 29 नवंबर को सभी स्कूलों में दी जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक
Fri, 17 Nov 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने सभी नागरिकों से की आभा कार्ड बनाने की अपील
आयुष्मान भव: व दस्त एवं निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिले के सभी नागरिक अपना आभा कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। वह शुक्रवार को आयुष्मान भवः, दस्त एवं निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा और अंतरराष्ट्रीय कृमि दिवस के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) भविष्य में प्रत्येक नागरिक के लिए अनिवार्य है। इस कार्ड के बनने से चिकित्सक के पास पुरानी पर्ची लाने की आवश्यकता नहीं होगी। आभा कार्ड में रोगी पंजीकरण के उपरांत अपनी कई वर्षों पुराने उपचार की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से शीघ्र आभा कार्ड बनाने की अपील की।
उपायुक्त ने कहा कि 29 नवंबर को जिला सोलन की सभी पाठशालाओं में बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। उन्होंने इस संबंध में शिक्षा व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को इस अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि शत-प्रतिशत बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक मिले। किसी भी कारण से इस अभियान से वंचित बच्चों को 5 दिसंबर को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। इसी दिन 02 से 05 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को विटामिन-ए के सिरप की खुराक भी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि 20 नवंबर से 04 दिसंबर 2023 तक दस्त एवं निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दस्त एवं निमोनिया रोग से निपटने के प्रति जागरूक करेंगी। पखवाड़े के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर ओआरएस के पैकेट बांटेंगी और लोगों को सही ढंग से हाथ धोने के बारे में जानकारी प्रदान करेंगी। बैठक में विकसित भारत अभियान के संबंध में भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन राज हंस, बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।