{"_id":"57f8ef914f1c1b526a270171","slug":"ajmer-in-semifinel","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइनग्रोव को हराकर अजमेर सेमीफाइनल पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइनग्रोव को हराकर अजमेर सेमीफाइनल पहुंचा
ब्यूरो, सोलन
Updated Sat, 08 Oct 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
पाइनग्रोव स्कूल में अायोजित क्रिकेट मैच खेलने जातीं खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पहला मैच पाइनग्रोव और अजमेर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें अजमेर ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरे दिन का दूसरा मैच सिंधिया गर्ल्स स्कूल और मॉडर्न स्कूल दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें दिल्ली स्कूल विजयी रहा। वहीं एक अन्य मैच में टॉस जीतकर सिंधिया कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी की। इसमें ईशिता गुप्ता ने नाबाद 17 रन और ईश्मिता ने 14 रनों का योगदान दिया। चार विकेट खोकर सिंधिया कॉलेज ने 65 रन बनाए।
इसके जवाब में दिल्ली स्कूल ने 1 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। 32 रनों की शानदार पारी के लिए प्रतिका को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। एक अन्य मैच में महारानी गायत्री देवी स्कूल जयपुर और पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा के बीच खेला गया। इसमें जयपुर स्कूल ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया। नाबाद 27 रन बनाकर नंदिनी प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। एक अन्य मैच में अशोक हाल गर्ल्स स्कूल उत्तराखंड ने डीपीएम आरकेपुरम दिल्ली की टीम को हराया।
वहीं उत्तराखंड स्कूल की मुस्कान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सेमीफाइनल से पहले खेले गए एक लीग मैच में पाइनग्रोव स्कूल ने महारानी गायत्री देवी स्कूल जयपुर को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी। पाइनग्रोव के लिए मुस्कान ने 3 विकेट, रिंचिन और सुररित ने 2 और अनुष्का तथा पलक ने एक-एक विकेट लिए। मुस्कान को प्लेयर ऑफ द मैच बनाया गया।