फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Agro deptt got 190 quintals of potato seed

कृषि विभाग के पास पहुंची 190 क्विंटल आलू बीज की खेप

Thu, 28 Nov 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। कृषि विभाग कंडाघाट में आलू की खेप पहुंच चुकी है। विभाग ने बीज के आलू की मांग 350 क्विंटल रखी थी लेकिन विभाग के पास स्टाफ की कमी होने से 190 क्विंटल बीज ही मंगवाया गया है। यह पिछले वर्ष की बजाय 10 क्विंटल कम है।
विज्ञापन

उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत झाजा धंगील, सकोडी, बांजनी, हिन्नर, सायरी, ममलीग, कालहा सहित सभी पंचायतो मे आलू की खेती की जाती है। आलू बैग तीन हजार में बेचा गया जबकि इस वर्ष किसानों को 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से आलू बेचा जा रहा है। इस वर्ष आलू का बैग चार हजार में दिया जा रहा है। जबकि गंदम के प्रति किलो बीज पर 10 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पावर डिलर पर 10 हजार से 25 हजार रुपये का अनुदान किसानों को दिया जा रहा है। हल, टब और औजारों पर पचास फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। कृषि विभाग में स्टाफ की कमी से सामान की कम खेप मंगवाई जा रही है। विभाग के पास प्रसार अधिकारी के छह पद रिक्त हैं। इस कारण विभाग की योजनाएं किसानों तक पहुंच नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसएमएस कंडाघाट नवदीप कौंडल ने बताया कि आलू का बीज कृषि विभाग के पास पहुंचा है। उन्होंने बताया कि 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से किसानों को मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि औजारों पर 50 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed