{"_id":"620e388101281830a35bc97a","slug":"agriculture-solan-news-sml399847093","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक खेती से आर्थिकी मजबूत कर रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक खेती से आर्थिकी मजबूत कर रहे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिले की ग्राम पंचायत जौणाजी में एकीकृत जलागम प्रबंधन कार्यक्रम परियोजना में प्राकृतिक खेती और पशु पालन प्रबंधन जागरूकता शिविर लगाया गया। 15 दिवसीय मशीनी बुनाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान भावी पीढ़ियों को बेहतर भविष्य प्रदान कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती रसायन मुक्त खेती है। इसके माध्यम से किसानों की आय में आशातीत वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना में सोलन जिले की सभी 240 ग्राम पंचायतों में 11 हजार 63 किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। जिले में नौ हजार 76 किसान करीब 848 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं।
खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष ने आशा जताई कि मशीनी बुनाई प्रशिक्षण से महिलाओं की आय में आशातीत वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि राज्य खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड स्वरोजगार की विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। खंड विकास अधिकारी रमेश शर्मा ने कहा कि 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिन महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया है। उनकी दक्षता में वृद्धि हुई है। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य लक्ष्मी ठाकुर, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शीला, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, ग्राम पंचायत जौणाजी की प्रधान जयवंती, पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, सुरेश शर्मा मौजूद रहे।