फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   agriculture news agriculture news

Solan News: विधायक ने धान खरीद केंद्र का किया निरीक्षण

Fri, 11 Oct 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
किसानों को पर्याप्त सुविधा देने के दिए निर्देश
विज्ञापन

किसानों से 2,320 रुपये प्रति क्विंटल होगी धान की खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की इंदिरा अनाज मंडी में धान खरीद केंद्र का विधायक हरदीप बावा ने निरीक्षण किया और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 10 अक्तूबर से खरीद केंद्र नालागढ़ और मलपुर में खुल चुके हैं जो 31 दिसंबर तक जारी रहेंगे, लेकिन अभी तक किसान बहुत कम यहां पर अपना धान लेकर पहुंच रहे हैं।

विधायक ने कहा कि धान फसल का समर्थन मूल्य दिलाने का विषय प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा ताकि किसानों को बेहतर लाभ मिल सके। धान खरीद केंद्र में किसानों से 2,320 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की फसल खरीदी जा रही है। खरीद केंद्रों में टोकन प्रणाली से फसल ली जा रही है। धान बेचने के लिए किसानों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। विभाग के पोर्टल पर धान खरीद की पूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। किसान विभाग के पोर्टल पर किसी भी नजदीकी लोकमित्र केंद्र अथवा अपने मोबाइल के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद उन्हें टोकन नंबर व धान बेचने की तिथि मिलेगी। धान की खरीद 31 दिसंबर तक की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश में विपणन मंडियों के नेटवर्क को सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रदेश में स्थापित विपणन मंडियों में बेहतर सुविधाएं सृजित की जा रही हैं। किसानों को सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। कहा कि किसानों के बैठने व शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। इस दौरान नालागढ़ के एसडीएम राज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed