फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Agricultural equipment distributed to farmers in Kalujhinda

Solan News: कालूझिंडा में किसानों को वितरित किए कृषि उपकरण

Tue, 10 Mar 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Agricultural equipment distributed to farmers in Kalujhinda
कालूझिंडा पंचायत में विधायक राम कुमार किसानों को कृषि उपकरण वितरित करते हुए- स्रोत- विभाग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बरोटीवाला (सोलन)। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कालूझिंडा में महिलाओं को सिलाई मशीनें और किसानों को विभिन्न कृषि उपकरण वितरित किए। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों के वितरण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाना और किसानों को आधुनिक कृषि संसाधनों से सशक्त बनाना है। वाटरशेड परियोजना के तहत कालूझिंडा में लगभग 66 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकासात्मक कार्य और आधुनिक कृषि उपकरण पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध करवाए गए हैं। इस दौरान 94 सिलाई मशीनें व 264 स्प्रे पंप वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में 15 कूहलों और 15 जोहड़ों की मरम्मत व निर्माण, 6 चेकडैम का निर्माण, पौधरोपण और बावड़ियों की मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी करवाए गए। विधायक ने बीडीओ पट्टा को विकासात्मक कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर निरीक्षण करने निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed