{"_id":"67486e6affc8e7852f0f30b5","slug":"agitation-of-peoples-solan-news-c-176-1-ssml1040-133079-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नगर पंचायत बनाने का विरोध, आज छह घंटे कुनिहार बाजार रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नगर पंचायत बनाने का विरोध, आज छह घंटे कुनिहार बाजार रहेगा बंद
विज्ञापन
महापंचायत में दोपहर 2 से रात 8 बजे तक दुकानों को बंद रखने का लिया निर्णयलोग बोले-कुनिहार को नपं बनाने के लिए छुट्टी के दिन खुलवाए दफ्तर
क्षेत्र में 85 फीसदी किसान, नपं बनने से टैक्स नहीं दे पाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार को नगर पंचायत बनाने के विरोध में वीरवार को तालाब शिव मंदिर के समीप महापंचायत का आयोजन किया गया। कुनिहार क्षेत्र की तीन पंचायतों कुनिहार, कोठी और हाटकोट के सैकड़ों लोग इस महापंचायत में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता कुनिहार विकास सभा के प्रधान गोपाल पंवर ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए अर्की विकास समिति के संयोजक राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि 29 नवंबर को कुनिहार को नगर पंचायत बनाने के विरोध स्वरूप कुनिहार बाजार दोपहर 2:00 से रात 8:00 बजे तक बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने कुनिहार के लोगों पर नगर पंचायत का जो ठीकरा फोड़ा है व कतई सहन नहीं होगा। कुनिहार को तोड़ने का जो प्रयास कुछ लोगों ने किया है, उसका खमियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कुनिहार के गठन के बारे में मात्र 36 घंटों में स्थानीय राजस्व अधिकारियों, ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों पर दबाव बनाकर आनन-फानन में रविवार के दिन भी कार्यालय खुलवाकर सर्वे करवाया गया है, जोकि त्रुटिपूर्ण है। ग्राम पंचायत कुनिहार, हाटकोट और कोठी का जो भाग अधिसूचित नगर पंचायत कुनिहार में सम्मिलित किया गया है, उसमें अधिकतर क्षेत्र में कृषि होती है। उन स्थानों को नगर पंचायत में लिया जाना गलत है। वहीं विकास सभा के प्रधान गोपाल पंवर ने कहा कि तीनों पंचायतों के अपने भवन और अन्य कीमती संपत्तियां हैं जोकि नगर पंचायत बनने से किसी काम की नहीं रहेंगी। तीनों पंचायतों के 85 प्रतिशत लोग किसान हैं जोकि खेती कर अपना जीवन व्यतीत करते हैं। नगर पंचायत बनने से टैक्स नहीं दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिसूचित नगर पंचायत कुनिहार में सम्मिलित वार्ड व गांव के लिए आवश्यक आबादी क्षेत्र व अन्य शर्तें पूरी नहीं हो रही हैं, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते अधिकारियों ने आनन-फानन में नगर पंचायत कुनिहार की अधिसूचना जारी कर दी जोकि नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि समस्त प्रभावित जनता की आपत्तियों, विरोध को देखते हुए अधिसूचित नगर पंचायत कुनिहार की अधिसूचना को जनहित में रद्द किया जाए अन्यथा न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।
इस अवसर पर हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्री, पुलिस पेंशनर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष धनीराम तंवर, कुनिहार पेंशनर एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद जोशी, सर्व एकता मंच कुनिहार के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, कुनिहार विकास सभा के मुख्य सलाहकार भागमल तनवर, उपप्रधान हाटकोट पंचायत रोहित जोशी, उपप्रधान कुनिहार पंचायत हीरा दास, कौशल्या कंवर, गोपाल पंवर, देवभूमि क्षत्रीय संगठन के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर, व्यापार मंडल कुनिहार के धीरज ठाकुर आदि मौजूद रहे।