{"_id":"6ac784f9e542748b14072eae","slug":"agitation-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-181067-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: इंडिया एलांयस ने निकाली मालरोड पर निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: इंडिया एलांयस ने निकाली मालरोड पर निकाली रोष रैली
विज्ञापन
पुराने उपायुक्त चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
बोल, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, प्रदर्शन जारी रहेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर वीरवार को सोलन में इंडिया एलांयस ने रोष रैली निकाली और धरना-प्रदर्शन किया। यह आंदोलन देश में कथित रूप से 13 करोड़ से अधिक वोटों को रद्द किए जाने के खिलाफ था। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला फूंका।
प्रदर्शन सोलन के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से पुराने उपायुक्त कार्यालय तक किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी सोलन के अध्यक्ष सुभाष वरमानी ने की। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रदर्शन में अर्की के विधायक संजय अवस्थी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी और संगठन प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। गठबंधन के सहयोगी दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि पंडित और अतुल भारद्वाज भी अपने दर्जनों वामपंथी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का ओल्ड डीसी ऑफिस चौक पर पुतला फूंका।
विधायकों और गठबंधन के नेताओं ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। जनता के 13 करोड़ वोटों को कथित रूप से निरस्त करना नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते और इस चुनावी हेरफेर की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक इंडिया एलांयस का संघर्ष जारी रहेगा। यह संघर्ष सड़क से संसद तक चलेगा।
विज्ञापन
इस विशाल धरने में कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों ने भाग लिया। इनमें एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, इंटक, महिला कांग्रेस, सेवादल और शहरी कांग्रेस शामिल रहे। सभी ब्लॉक अध्यक्षों और पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। उन्होंने अपने-अपने संगठनों के झंडे और बैनर लेकर प्रदर्शन किया।