Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   agitation for roads in baddi

Solan News: बद्दी की सड़कों को लेकर स्वयंसेवियों ने किया शांतिपूर्वक प्रदर्शन

Wed, 25 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश सरकारों को याद दिलाया उनका दायित्व और कर्तव्य
विज्ञापन


बद्दी-साई मार्ग और फोरलेन की बदहाली पर व्यवस्था को चेताया

संवाद न्यूज़ एजेंसी।

बद्दी (सोलन)। उद्योग नगरी की बदहाल सड़कों और नेशनल हाईवे की दुर्दशा को लेकर बद्दी के विभिन्न सामाजिक संगठनों व स्वयंसेवियों ने गांधीगिरी के तहत प्रदर्शन किया। हाथ में तख्तियां उठाकर स्वयंसेवियों ने शाम चार बजे पूरे बद्दी शहर की प्रमुख सड़कों व हर चौक पर प्रदर्शन किया और सरकारों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति चेताया। इस प्रदर्शन में न कोई नारेबाजी की और न ही किसी सरकार व विभाग को कोसा, सिर्फ केंद्र व प्रदेश सरकारों को नागरिकों के मूलभूत अधिकारों के प्रति चेताया।
श्रीराम हनुमान सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ता शाम को पांच बजे सिटी स्कवेयर कांप्लेक्स होकर एनआरआई चौक पहुंचे और उसके बाद हाथ में तख्तियां उठाकर सब्जी मंडी चौक पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने भजन गाकर सरकारों व नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बद्दी की जीवन धारा कहे जाने वाली बद्दी साई सड़क समेत दून विस की अधिकांश सड़कें खराब हैं। इसी को लेकर स्वयंसेवियों में रोष था। श्रीराम हनुमान सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश जिंदल व उपाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि बद्दी बरोटीवाला से सर्वाधिक टैक्स सरकारों को जाता है लेकिन उस हिसाब से यहां पर आधारभूत ढांचा विकसित नहीं हो पाया है जो सरकारों, शासन व प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बद्दी शहर के स्वयंसेवी और रोड सेफ्टी क्लब के कार्यकर्ता बद्दी-नालागढ़ निर्माणाधीन फोरलेन पर पहुंचे और वहां सड़क के बीच में बैठ गए। केंद्र सरकार, सड़क निर्माण मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के सांसदों को कुव्यवस्था के प्रति चेताया। स्वयंसेवियों का कहना था कि बद्दी सिर्फ एक शहर नहीं बल्कि पूरे विश्व में सर्वाधिक दवा निर्माण करने वाला फार्मा हब है। इसकी बदहाल छवि केंद्र व प्रदेश सरकारों के लिए शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed