Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   agitation by peoples

Solan News: हिम चंडीगढ़ उपनगर परियोजना और भूमि पूलिंग योजना के खिलाफ प्रस्ताव

Sat, 28 Nov 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
बैठक में पंचायत प्रधान सुरेश कुमार की अगुवाई में आसपास की पंचायतों के प्रधान, प्रतिनिधि रहे मौजूद
विज्ञापन

संयुक्त किसान संघर्ष समिति बीबीएन ने भी राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिम चंडीगढ़ उपनगर परियोजना के विरोध में ग्राम पंचायत मलपुर ने बैठक की। इसमें बीबीएन विकास प्राधिकरण की भूमि पूलिंग योजना-2025 को समाप्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। बैठक में पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, आसपास की पंचायतों के प्रधान, पूर्व प्रधान और प्रतिनिधियों सहित 13 लोग मौजूद रहे। इसमें भूमि पूलिंग योजना के तहत ग्रामीणों की जमीन शामिल किए जाने पर असहमति जताई गई। वहीं अब इसे समाप्त करने की मांग सर्वसम्मति से पारित की गई। पंचायत की ओर से पारित प्रस्ताव की प्रति शनिवार को बद्दी में रेडक्रॉस मेले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे राज्यपाल को सौंपी गई। वहीं मुख्यमंत्री को भी प्रस्ताव की प्रति भेजी है। बैठक में उपप्रधान नरेश कुमार, पंच प्रेम सिंह, पंच रामलोक ठाकुर, थाना पंचायत प्रधान रामचंद्र, भटोली कलां पंचायत प्रधान कपिल ठाकुर, किशनपुरा पंचायत प्रधान मेला राम, शीतलपुर पंचायत प्रधान देवी राम, हरिपुर संडोली के पूर्व पंचायत प्रधान भाग सिंह, चिंतन चौधरी, हेमराज चौधरी, सदा राम, रामलोक जय गोपाल और पंच रमेश कुमार शामिल रहे।
वहीं, हिम चंडीगढ़ परियोजना के विरोध में संयुक्त किसान संघर्ष समिति बीबीएन ने भी राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष भाग सिंह की अध्यक्षता में सैकड़ों किसान और समिति सदस्य राज्यपाल से मिले। इस दौरान समिति के सलाहकार एवं पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, किसान मोर्चा सदस्य हंसराज चंदेल, चिंतन चौधरी, हरिपुर संडोली पंचायत प्रधान देवी राम, सूरज सैनी, पूर्व प्रधान चरणजीत सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


समिति ने ज्ञापन में कहा कि सरकार ने हिम चंडीगढ़ के नाम से इतनी बड़ी टाउनशिप बसाने की योजना तैयार करने से पहले प्रभावित किसानों और स्थानीय लोगों को विश्वास में नहीं लिया। ज्ञापन के अनुसार तहसील बद्दी के 14 गांवों की करीब 8435 बीघा भूमि इस परियोजना के लिए प्रस्तावित की गई है। किसानों का कहना है कि वे पहले ही औद्योगिक विकास के लिए अपनी अधिकांश जमीन दे चुके हैं। अब बची हुई भूमि ही उनके परिवारों की आजीविका का आधार है। इसे भी परियोजना में शामिल करने से हजारों किसान परिवार भूमिहीन हो जाएंगे और रोजी-रोटी का साधन छिन जाएगा। इससे क्षेत्र की स्थानीय संस्कृति और ग्रामीण पहचान भी प्रभावित होगी। समिति ने सिरसा नदी के दोनों ओर पंजाब सीमा तक फैली उपजाऊ कृषि भूमि को परियोजना में शामिल करने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कृषि भूमि को कंक्रीट के शहर में बदलना खाद्य सुरक्षा के लिए भी घातक होगा। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में पहले से मौजूद औद्योगिक गतिविधियों और आबादी के दबाव के बीच नई टाउनशिप बसाने से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई गई। समिति ने राज्यपाल से भूमि अर्जन एवं सामाजिक समाघात निर्धारण की अधिसूचना रद्द करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed