{"_id":"6a843e8109b9b2e4d3078724","slug":"agitation-by-avbp-solan-news-c-176-1-ssml1041-176675-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: फीस वृद्धि पर भड़की एबीवीपी, कॉलेज में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: फीस वृद्धि पर भड़की एबीवीपी, कॉलेज में जड़ा ताला
विज्ञापन
बोले, बढ़ी हुई फीस तुरंत वापस ली जाए और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की भी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विश्वविद्यालयों में फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन इकाई ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश संगठन के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान परिषद के सदस्यों ने कॉलेज के प्रवेश द्वार को भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया। विद्यार्थी परिषद की सोलन इकाई की अध्यक्ष जीनिया शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालयों में जिस तरह से फीस बढ़ाई जा रही है, उससे गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। शिक्षा हर छात्र का मौलिक अधिकार है और आर्थिक तंगी के कारण किसी भी युवा की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि बढ़ी हुई फीस को तत्काल प्रभाव से वापस लेकर छात्रों को राहत प्रदान की जाए। छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग की। चेतावनी दी है कि यदि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन ने फीस वृद्धि वापस लेने तथा चुनाव कराने पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।