{"_id":"356d628de594b3eb330cea8d2c8ad110","slug":"aggitation-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में रहना होगा, तो वंदेमातरम कहना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत में रहना होगा, तो वंदेमातरम कहना होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Thu, 18 Feb 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में रहना होगा, तो वंदेमातरम कहना होगा। हमारा एक ही नारा है, कश्मीर हमारा है। जैसे नारों की गूंज वीरवार दोपहर को स्थानीय कॉलेज के प्रांगण में गूंजती रही।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जेएनयू में हुई भारत विरोधी नारेबाजी और देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार छात्रों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
छात्रों ने कहा कि भारत को टुकड़ों में बांटने का सपना देखने वाले अपने ही देश से गद्दारी कर रहे हैं। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले वामपंथी दलों की मनोस्थिति पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस देश की मिट्टी ने इन्हें बोलना सिखाया, आज उसी के खिलाफ आवाज उठाते हुए देश विरोधी नारे लगाना शर्म की बात है।
विज्ञापन
एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा देश विरोधी नारों का समर्थन करना दुर्भाग्यपूर्ण है और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत में एसएफआई जैसे देशद्रोही संगठनों पर शीघ्र अति शीघ्र प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। ऐसे संगठन देश की एकता एवं अखंडता के लिए खतरा है।
इस दौरान एबीवीपी के पूर्व संयोजक सन्नी ठाकुर, उपाध्यक्ष विधिता सूद, जिला संयोजक संतोष ठाकुर, अर्चना, अमन वर्मा और प्रोमिला सहित करीब 70 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।