फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   After worshiping Mother Siddhidatri, the girl was married.

Solan News: मां सिद्धिदात्री की पूजा कर, कन्या जिमाईं

Wed, 17 Apr 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 17 Apr 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
After worshiping Mother Siddhidatri, the girl was married.
मनसा माता मेला धर्मपुर में भंडारे का प्रसाद वितरित करते मंदिर कमेटी के सदस्य।
मंदिरों में भंडारे हुए, सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चैत्र नवरात्र के नौवें और विश्राम के दिन मंदिरों में मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। दर्शन कर मनौती मांगी। वहीं नौ दिन उपवास के बाद कन्या पूजन कर व्रत खोला। दूसरी तरफ मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम हुए।
बीबीएन में धूमधाम से मनाई नवमी

बद्दी(सोलन)। बीबीएन में नवमी धूमधाम से मनाई। सभी लोगों ने मां दुर्गा पूजन के बाद कंजकों का पूजन किया और उन्हें भोग लगाया। उसके बाद लोगों ने अपने व्रत खोले। बद्दी के मलगन, संडोली के मां दुर्गा माता मंदिर तथा थापल गांव में मनसा देवी माता के मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। लोगों ने लाइन में लगकर मां के दर्शन किए। वहीं नालागढ़ के वार्ड नंबर नौ, मितियां स्थित स्वयं भू-प्रकट माता दुर्गा मंदिर, रामशहर, मलोण आदि स्थानों पर माता के मंदिर में भीड़ लगी रही। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
भंडारे में सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
चायल(सोलन)। उपमंडल के तहत आने वाले सभी मंदिरों में बुधवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर प्राचीन खुरबी देवी माता मंदिर में भंडारे लगा। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और माता का आशीर्वाद प्राप्त कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। पर्यटक स्थल चायल के ऐतिहासिक बाबा सिद्ध मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने मंदिर में शीश नवाया। जिन श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी हो गई थी उन्होंने मंदिर में चढ़ावा चढ़ाया। सिद्ध मंदिर में भजन कीर्तन का भी हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दुर्गा माता मंदिर में हुआ यज्ञ
बद्दी(सोलन)। शहर के हाउसिंग बोर्ड फेस तीन स्थित दुर्गा माता मंदिर में रामनवमी के दिन शहर की सुख शांति समृद्धि व पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए मंदिर कमेटी द्वारा सामूहिक यज्ञ किया गया। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
इनसेट
प्रतियोगिता में बच्चों ने सुनाए भजन
नालागढ़(सोलन)। गीतांजलि स्मार्ट स्कूल में छात्रों के बीच भारतीय संस्कृति को विकसित करने के उद्देश्य से रामनवमी उत्सव का ऑनलाइन आयोजन हुआ। इस अवसर पर भजन प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्रों ने भजन प्रस्तुत किए, छात्रों ने खुद को पारंपरिक वस्त्रों में रामायण के पौराणिक पात्रों के रूप में तैयार किया और भजन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में वेदांश, अनुष्का, भावेश, समृद्धि, अवनी, तंजील, यशवी, प्रज्ञा ठाकुर, जयेश, अक्षय प्रताप सिंह, मितुल, सिद्धेश्वर, क्षितिज, सरगुन, अनन्य, पांडे, सव्य, जिगर बेस्ट प्रतिभागी रहे। संवाद

दूसरी तरफ रॉयल लिटल स्कूल बसाल में नवरात्रि का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की आरती से हुआ। बच्चों की ओर से माता की स्तुति, डांडिया नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा बच्चों ने स्क्रैप फाइल पर नवरात्रि संबंधी रचनात्मक कलाकृतियां बनवाई।

मनसा माता मेला धर्मपुर में भंडारे का प्रसाद वितरित करते मंदिर कमेटी के सदस्य।

मनसा माता मेला धर्मपुर में भंडारे का प्रसाद वितरित करते मंदिर कमेटी के सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed