फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   After Kunihar, fall army worm hit maize crop in Solan area

कुनिहार के बाद सोलन क्षेत्र में फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप

Sat, 10 Jul 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कुनिहार उपमंडल के बाद अब सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में भी फॉल आर्मी वर्म ने फसलों को तबाह करना शुरू कर दिया है। देखते ही देखते फसलें समाप्त होती जा रही हैं। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए विशेष हिदायतें भी जारी की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह वर्ष किसानों के लिए बड़ी मुसीबतें लेकर आया है। जिले में रबी फसलों पर सूखे की मार पड़ी। इसके बाद गर्मियों की सब्जियों की फसलें ओलावृष्टि ने तबाह कर दी। रही-सही कसर टमाटर के खराब बीज ने पूरी कर दी।
विज्ञापन

अभी तक मौसम की बेरुखी चल रही है। टमाटर की मांग न होने से टमाटर उत्पादकों की नींद गायब है। अब मक्की की फसल में थोड़ी सी जान बची थी, उसमें फॉल आर्मी वर्म ने तबाही मचा दी है। जिले में किसानों की भूखे मरने की नौबत है। बद्दी, नालागढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में पिछले वर्ष भी फॉल आर्मी वर्म ने हमला कर किसानों की फसलें तबाह कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल इसका दायरा और अधिक बढ़ गया है। कुछ दिन पहले कुनिहार के आसपास के क्षेत्रों में इस कीड़े का प्रकोप देखने को मिला था। अब सोलन के आसपास चामत भड़ेच, देवठी, देलगी में मक्की की फसलों में फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप देखा जा रहा है। देखते ही देखते कीड़ों ने मक्की की फसलों को छलनी कर दिया है व इसका प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।

किसानों के लिए हिदायतें की जारी
पिछले साल भी मक्की की खेती पर फाल आर्मी वर्म कीड़े ने आक्रमण कर दिया था। मक्की की फसल को इस कीड़े के प्रकोप से बचाने के लिए विभाग ने किसानों के लिए एक विशेष हिदायतें जारी की हैं। इसे अपनाकर किसान मक्की की खेती को फाल आर्मी वर्म के आक्रमण से बचा सकते हैं।
डॉ. हीरालाल आजाद, एसएमएस, कृषि विभाग, सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed