{"_id":"6a50de783ff32b55c3015197","slug":"advance-bookings-at-hotels-in-chail-and-kasauli-cancelled-amidst-the-rain-solan-news-c-176-1-ssml1040-173604-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बारिश के बीच चायल और कसौली के होटलों में एंडवास बुकिंग रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बारिश के बीच चायल और कसौली के होटलों में एंडवास बुकिंग रद्द
Fri, 10 Jul 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
वीकेंड को लेकर पर्यटकों ने करवाई थी बुकिंग, अब मौसम को देख किया कैंसिल
जिले के पर्यटक स्थलों में पिछले एक माह से अच्छा चल रहा था होटल कारोबार
बुकिंग रद्द होने से होटल कारोबारी मायूस, मौसम खुलने पर ही होगा कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में जारी भारी बारिश का सीधा असर अब प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर दिखने लगा है। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चायल और कसौली के होटलों में आगामी वीकेंड को लेकर पर्यटकों द्वारा करवाई गई एडवांस बुकिंग भारी संख्या में रद्द की जा रही है। लगातार खराब हो रहे मौसम और सड़कों की स्थिति को देखते हुए पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख करने का प्लान फिलहाल टाल दिया है।
जानकारी के अनुसार पिछले करीब एक महीने से जिला के तमाम पर्यटक स्थलों में होटल कारोबार काफी शानदार चल रहा था। मैदानी इलाकों की गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग कसौली और चायल पहुंच रहे थे, जिससे स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिले हुए थे। लेकिन अचानक हुई भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों के बाद अचानक बुकिंग रद्द होने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे होटल कारोबारी बेहद मायूस हैं। अब उनका मानना है कि मौसम साफ होने के बाद ही दोबारा कारोबार रफ्तार पकड़ पाएगा।
इनसेट
मौसम के कारण पर्यटकों में डर का माहौल
होटल एसोसिएशन कसौली के अध्यक्ष वेद गर्ग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पर्यटकों में डर का माहौल है। वीकेंड के लिए जो एडवांस बुकिंग आई थीं, उन्हें पर्यटकों ने मौसम की स्थिति को देखते हुए कैंसिल कर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जैसे ही मौसम खुलेगा, पर्यटक दोबारा कसौली और चायल का रुख करेंगे। वहीं चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने बताया कि कुछ होटलों में बुकिंग रद्द हुई है। मौसम खुलने के बाद अच्छे कारोबार की उम्मीद है।