फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Admissions for CBSE will begin in city schools, girls will also be able to take admission.

Solan News: शहर के छात्र स्कूल में सीबीएसई के लिए शुरू होंगे दाखिले, छात्राएं भी ले सकेंगी प्रवेश

Mon, 27 Apr 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश शिक्षा निदेशालय से मिली मंजूरी, छात्राएं भी ले सकेंगी दाखिला,सीबीएसई बोर्ड से होगी पढ़ाई
विज्ञापन

इससे पहले एसएमसी की मंजूरी न मिलने के कारण छात्राओं के बंद थे दाखिले
कन्या स्कूल सोलन में एचपी बोर्ड ही रहेगा जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के छात्र स्कूल में सीबीएसई बोर्ड के तहत दाखिले सोमवार से शुरू हो जाएंगे। शिक्षा निदेशालय से मंजूरी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस फैसले से शहर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों व अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है, जो पिछले कई दिनों से दाखिलों के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार इससे पहले स्कूल में दाखिले एसएमसी की मंजूरी न मिलने के कारण रुके हुए थे। इस वजह से कई विद्यार्थियों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब शिक्षा निदेशालय से अनुमति मिलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। इसमें खास बात यह है कि छात्र स्कूल में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि छात्राओं को भी दाखिला लेने की अनुमति दी गई है। इससे उन छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा, जो सीबीएसई बोर्ड में पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं। शिक्षा विभाग के इस निर्णय को विद्यार्थियों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत छात्र स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की कक्षाएं संचालित की जाएंगी, जबकि शहर के कन्या स्कूल में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की पढ़ाई जारी रहेगी। यहां पर छात्रों को भी प्रवेश दिया जाएगा, इसके लिए भी शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव भेजा है। इससे विद्यार्थियों को अपनी पसंद के बोर्ड का चयन करने का बेहतर अवसर मिलेगा। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

कोट
छात्र स्कूल सोलन में दाखिले के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ अभिभावक और विद्यार्थी स्कूल पहुंच सकते हैं। इस फैसले से शहर में सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा मिलेगी और अभिभावकों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी होगी।
विज्ञापन

गोपाल चौहान,उपनिदेशक उच्च शिक्षा,सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed