फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Action taken against rule-violators during night-time checkpoint inspections.

Solan News: रात्रि नाका चेकिंग कर नियम तोड़ने वालों पर की कार्रवाई

Sun, 12 Jul 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 12 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Action taken against rule-violators during night-time checkpoint inspections.
बद्दी पुलिस की ओर से रात्रि के दौरान गाड़ियों की जांच करते हुए- स्रोत- पुलिस विभाग
अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के लिए बद्दी पुलिस का विशेष अभियान
विज्ञापन


यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 31के किए चालान

नशा करके वाहन चलाने वाली एक चालक को किया चालान

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस जिला बद्दी की ओर से बीती रात्रि सभी पुलिस थानों के क्षेत्राधिकार में विशेष रात्रि नाका चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई। अभियान के दौरान पुलिस थाना मानपुरा ने 42, पुलिस थाना बद्दी ने 50, पुलिस थाना नालागढ़ ने 70, पुलिस थाना बरोटीवाला ने 40 तथा पुलिस थाना रामशहर की ओर से 30 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 31 चालान किए गए, जिनमें नशे की हालत में गाड़ी चलाने पर भी एक चालान किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि बद्दी पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऐसे विशेष रात्रि चेकिंग अभियानों का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी बढ़ाना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना है। बद्दी पुलिस की आम नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed