फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   action on incrochment

Solan News: जिला प्रशासन की अतिक्रमण पर कार्रवाई, कारोबारियों ने दुकानें रखीं बंद

Tue, 19 Dec 2023 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
कारोबारियों ने दोपहर 1:00 बजे तक बाजार रखा बंद, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

एसडीएम से मिले, प्रशासन अतिक्रमण को लेकर सख्त, नहीं रोकी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान का कारोबारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को कारोबारियों ने दोपहर 1:00 बजे तक बाजार बंद रखा। सुबह 10:00 बजे कारोबारी पुराने बस अड्डे पर एकत्रित हुए और बाजार से नारेबाजी करते हुए कोटलनाला चौक पहुंचे। जहां पर प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की जा रही है। कारोबारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अतिक्रमण को हटाने के लिए चलाया जा रहा अभियान एक मिनट के लिए भी बंद नहीं किया गया। इस बीच एसडीएम सोलन की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम पैमाइश का कार्य करती रही। कारोबारियों ने एसडीएम से सवाल जवाब भी किए, लेकिन एसडीएम ने नियमों का हवाला देते हुए काम बंद करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को दिक्कत है तो पैमाइश करवा सकते हैं। करीब डेढ़ घंटे बाद कारोबारी वापस आ गए।
गौर रहे कि जिला प्रशासन की ओर से पिछले दो सप्ताह से अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं इसके विरोध में सोमवार देर शाम को कारोबारियों ने बैठक की। मालरोड के सभी कारोबारियों ने मंगलवार को दुकानें बंद रखने का आह्वान किया। इसके बाद मंगलवार सुबह सभी सभी दुकानें बंद रहीं। 10:00 बजे पुराने बस अड्डे में एकत्रित हुए। नारेबाजी करते हुए कोटलानाला पहुंचे। दोपहर बाद धीरे-धीरे पूरा बाजार खुलने लगा। जिला प्रशासन की टीम एसडीएम कविता ठाकुर के नेतृत्व में अभियान चला रही है। प्रशासन ने पहले निशानदेही कर अतिक्रमण को स्वयं हटाने को कहा था, लेकिन ऐसा न होने पर अब प्रशासन जेसीबी और कर्मचारियों के माध्यम से अतिक्रमण हटा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
पहले नोटिस हो जारी : कुशल जेठी
सोलन के कारोबारी कुशल जेठी ने कहा कि प्रशासन पहले अवैध कब्जों की परिभाषा सही से समझाए। इसके बाद इस प्रकार की कार्रवाई करे। इस अभियान से शहर में भय का माहौल है। कहा कि प्रशासन को अवैध कब्जों के निशान लगाने के बाद नोटिस जारी करना चाहिए और लोगों को स्वयं इन्हें तोड़ने के लिए समय देना चाहिए। इसके बाद यदि कोई व्यक्ति खुद अवैध कब्जा नहीं तोड़ता है तो जेसीबी से उसे तोड़ा जाना चाहिए। ओल्ड डीसी ऑफिस के समीप भी कार्रवाई करने की मांग की। इसकी पैमाइश कारोबारियों के सामने की जाए। मौके पर मौजूद प्रशासन की टीम ने स्पष्ट कहा कि पहले राजगढ़ रोड पर कोटला नाला की ओर तक यह कार्रवाई की जाएगी और इसके बाद पुराने उपायुक्त कार्यालय के पास भी पैमाइश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जारी रहेगा अभियान : एसडीएम
एसडीएम कविता ठाकुर ने कहा कि जिन लोगों ने भी अवैध कब्जे किए हैं उनके खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कुछ लोगों ने स्वयं भी अतिक्रमण हटाया है। यह अभियान जारी रहेगा और प्रशासन की टीम पूरे शहर में इस प्रकार की कार्रवाई करती रहेगी। इसके बाद अस्पताल रोड पर भी कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी भी कारोबारी को कोई संशय है तो वह पैमाइश करवा सकता है। प्रशासन नियमों के अनुसार ही अवैध कब्जों को हटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed