{"_id":"667ac0836b587d14f90b8012","slug":"action-on-incrochment-solan-news-c-176-1-ssml1040-124029-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू की रेहड़ी मार्केट में अवैध खोखे पर कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू की रेहड़ी मार्केट में अवैध खोखे पर कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
एक खोखा तोड़ा, 10 को खाली करने के लिए एक दिन का दिया समय
हिमुडा और नगर परिषद की टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू के सेक्टर-1 में रेहड़ी खोखा मार्केट में मंगलवार को हिमुडा ने अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की है। एक खोखे को तोड़ा गया और लगभग 10 को बुधवार तक खाली करने का समय दिया है। मंगलवार सुबह लगभग 11:00 बजे हिमुडा और नप की टीम जेसीबी के साथ रेहड़ी मार्केट पहुंची। इसके बाद सभी खोखा धारक इकट्ठे हो गए और विरोध जताया। उन्होंने पहले वेंडर मार्केट में बसाने की मांग उठाई। उन्होंने सूची के अनुसार रेहड़ियों को तोड़ने का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि जिस सूची के अनुसार हिमुडा कार्रवाई कर रहा है, वह सही नहीं है। इनमें कई खोखा धारकों के नाम नहीं हैं और न ही कई खोखा धारकों के पंजीकरण का नवीकरण हुआ है। ऐसे में कौन से खोखे पंजीकृत हैं कौन से नहीं इसका फैसला कैसे किया जा सकता है। हिमुडा के अधिकारियों का कहना है कि यह सूची उन्हें नगर परिषद की ओर से दी गई है, उसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
हिमुडा की टीम ने सिरमौर चौक पर बसे खोखा धारकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें खाली करने के निर्देश दिए। इस बारे में नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद में कुल 148 खोखा धारक पंजीकृत हैं। इसके अलावा जो भी बिना पंजीकरण के परवाणू में पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उधर, हिमुडा के अधिशासी अभियंता गिरीश शर्मा ने बताया कि मंगलवार से रेहड़ी मार्केट में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हिमुडा ने नगर परिषद को वेंडर जोन के लिए जमीन दी है। पंजीकृत रेहड़ी खोखा धारकों को भी उसी जमीन पर शिफ्ट किया जाएगा।