फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   accussed arrested in murder case

कामगार की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी की पत्नी भी गिरफ्तार

Sat, 04 Jun 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। मानपुरा में किराए के मकान में रहने वाले कामगार रवि प्रकाश की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मुंशी मरंडी की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पत्नी के कहने पर ही मुंशी मंरडी ने अपने दो साथियों के साथ रवि प्रकाश की हत्या की थी। महिला को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे चार जून तक पुलिस की रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार 21 मई को मुंशी मरंडी ने अपनी पत्नी के कहने पर रवि प्रकाश को कमरे से बाहर बुलाया और उसे शराब पिलाई। इसके बाद अपने दो अन्य साथियों मनु किसकू, नीतिश और पत्नी के साथ मिलकर ठेडा गांव के साथ लगते जंगल में पत्थर से मारकर फेंक दिया। रवि प्रकाश की हत्या करने के बाद मुंशी मरंडी अपनी पत्नी व दो अन्य साथियों के साथ झारखंड चला गया था। 23 मई को रवि प्रकाश के चाचा अरुण कुमार और अविनाश ने मानपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 25 मई को ठेडा गांव के साथ लगते जंगल से शव बरामद किया था। पुलिस ने मुंशी मंरडी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मुंशी मंरडी ने कबूल किया है कि पत्नी के कहने पर हत्या की है। अब पुलिस ने पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed