{"_id":"62f3ea6cf451a3617d2edec6","slug":"accused-of-threatening-parvanoo-trader-arrested-from-kalka-solan-news-sml41801249","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में कारोबारी को धमकाने के मामले में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू में कारोबारी को धमकाने के मामले में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू में खुद को बिश्नोई गैंग का आदमी बताकर कारोबारी से पांच लाख रुपये मांगने के मामले में पुलिस ने हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार परवाणू के कारोबारी रविंद्र कुमार ने एक अगस्त को थाने में शिकायत दी थी कि उन्हें कोई व्यक्ति राहुल खुद को बिश्नोई गैंग का आदमी बताकर उनसे पांच लाख रुपये प्रति माह देने की मांग कर रहा है। ऐसा न करने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की।
पुलिस ने एक सप्ताह में आरोपी जयपाल निवासी टिब्वी मुहल्ला कालका, जिला पंचकूला हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की आयु करीब 23 वर्ष है।
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 387, 506 में मामला दर्ज किया है। पुलिस को शक है कि इसके साथ कुछ और लोग भी जुड़े हो सकते हैं। डीएसपी प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है। संवाद