{"_id":"62b4ac41f4761452e2080fe6","slug":"accused-of-raping-a-minor-sent-on-seven-days-judicial-remand-solan-court-solan-news-sml4130104141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए आरोपी हरिशंकर को वीरवार को सोलन कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हरिशंकर पर आरोप है कि वह नाबालिग को बद्दी बस स्टैंड से बहला फुसलाकर चंडीगढ़ ले गया और उसके साथ विवाह करके रहने लगा।
उसने नाबालिग के साथ वहां कई बार शारीरिक संबंध बनाए। नाबालिग की विधवा मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत पत्र दिसंबर 2021 में थाना बद्दी में दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
इसके बाद शिकायत पत्र मजिस्ट्रेट नालागढ़ की अदालत में लगाया गया। यहां से शिकायतकर्ता को न्याय मिला और आराकपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश हुए। 23 अप्रैल 2022 को बद्दी थाना में मामला दर्ज हुआ। आरोपी को 30 जून को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा।