{"_id":"6249e4e480aa340ebf1ad9da","slug":"accused-of-cheating-on-the-name-of-mp-in-baddi-solan-news-sml4045756115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के नाम पर पैसा हड़पने का आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के नाम पर पैसा हड़पने का आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। सांसद के नाम पर पैसे हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर निवासी विनोद कुमार का मानपुरा में उद्योग है। 11 दिसंबर 2021 को उसे एक मोबाइल से फोन आया कि वह सांसद सुरेश कश्यप बोल रहा है। उसने सोलन में एक मंदिर का निर्माण और भंडारे का आयोजन करना है।
उसने सांसद के नाम पर बिना किसी जांच के खाते में 71 रुपये डाल दिए। जब इस खाते की जांच की तो वह फर्जी पाया गया। विनोद कुमार ने इस बारे में नालागढ़ थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया था।
विज्ञापन
नालागढ़ पुलिस ने इस मामले में गुजरात के अहमदाबाद के रितेश चंद्र कांत पुत्र चंद्रकांत जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।