फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Accused of attacking and looting taxi driver at Chakki mod arrested from Punjab

चालक को घायल कर टैक्सी के कागजात और नकदी लेकर फरार शातिर दबोचे

Wed, 02 Mar 2022 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Accused of attacking and looting taxi driver at Chakki mod arrested from Punjab
Accused of attacking and looting taxi driver at Chakki mod arrested from Punjab
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/परवाणू। प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू के नजदीक टैक्सी चालक से हुई लूट मामले में पुलिस ने तीन शातिरों को पंजाब से दबोच लिया है। पुलिस की विशेष जांच टीम को यह सफलता मोबाइल लोकेशन के जरिए मिली है।
पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा, डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा और थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर के दिशा निर्देशों के अनुसार नौ सदस्यता टीम ने दिनरात कार्य कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शातिर रिश्ते में जीजा-साला भी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने राजन निवासी अहमदनगर, कपूरथला पंजाब, जोशील निवासी रूपनगर लुधियाना व आरती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को ही बुधवार को कसौली कोर्ट में पेश किया जहां से तीनों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी चालक देसराज निवासी गांव गुगा बटेड़ा, बरमाणा, बिलासपुर ने पुलिस को बताया था कि वह 9 फरवरी को देर रात देउंघाट से टैक्सी में सवारियां लेकर सूरजपुर के लिए चला था। इनमें दो पुरुष, दो महिलाएं व दो बच्चों शामिल थे। इस दौरान शातिरों ने कई बहाने बनाकर गाड़ी को रुकवाया।
चक्की मोड़ के समीप सवारी के बोलने पर गाड़ी रोकी तो बैठे लोगों में से किसी एक ने दुप्पटा उसके गले में डालकर पीछे की तरफ खींचा। इस दौरान महिला ने उसके सिर पर कांच की बोतल से वार कर दिया और उसकी पिटाई शुरू की गई।
इस दौरान जेब से करीब आठ हजार रुपये, एक पर्स, आईकार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, जरूरी कागजात और मोबाइल छीन लिया। इस मारपीट से वह जख्मी हो गया और उसे गाड़ी से बाहर धकेल दिया। इसके बाद आरोपी सामान समेत टैक्सी को चंडीगढ़ की ओर भगा ले गए। पुलिस ने एएसआई जगीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया और पंजाब में दबिश दी।

पुलिस थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को कसौली कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed