{"_id":"6a7b29410cebb8fe8f09e1f8","slug":"accused-arrested-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1041-176287-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कंडाघाट में 102.22 ग्राम अफीम के साथ बिलासपुर का व्यक्ति पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कंडाघाट में 102.22 ग्राम अफीम के साथ बिलासपुर का व्यक्ति पकड़ा
विज्ञापन
कार भी की जब्त, पुलिस पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कंडाघाट में पुलिस ने बिलासपुर के व्यक्ति को 102.22 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने गश्त के दौरान की है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस थाना कंडाघाट की टीम गश्त पर थी। सूचना मिली कि गांव धाली सड़क पर कार में बैठे एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर नशे से संबंधित सामान मिल सकता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 102.22 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान सतीश कुमार ठाकुर निवासी गांव सिहड़ा, डाकघर बिनोला, तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई। एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में अन्वेषण जारी है।