{"_id":"68fb662b81d4cc24260afa95","slug":"accused-arrested-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-155656-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पत्नी पर चाकू से हमला करने पर पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पत्नी पर चाकू से हमला करने पर पति गिरफ्तार
विज्ञापन
घरेलू विवाद पर किया था हमला
अर्की के भूमती का मामला, कोर्ट में चल रहा केस
अदालत ने भेजा 14 दिन के लिए जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अर्की क्षेत्र के भूमती में घरेलू झगड़े के दौरान एक पति पर पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे घायल करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भूमती निवासी महिला ने पुलिस थाना अर्की में शिकायत दी कि वह अपने बच्चों सहित पति से अलग रह रही है। पति से करीब 6 वर्षों से विवाद चल रहा है। अर्की कोर्ट में खर्चे का केस चल रहा है। 21 अक्तूबर को जब घासनी से घास लेकर घर पहुंची तो पति से किचन की चाबी वापस करने के लिए कहा। जिस पर पति गाली-गलौज करने लगा और ईंट उठाकर मारी। ईंट बेटी को लगने से बाल-बाल बची। उसके उपरांत पति किचन में गया और वहां से चाकू उठाकर लाया। चाकू से हमला कर दिया। इससे चोट आई है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है जिसमें तेजधार हथियार लगने की पुष्टि हुई है। चाकू को बरामद करके पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी देव राज निवासी भूमती अर्की को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। जांच के दौरान यह भी पाया गया है कि आरोपी पहले भी आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। एक मामले में घरेलू हिंसा व एक मामला चोरी का पंजीकृत हुआ है जिसमें मंदिर से नकदी चोरी के आरोप लगे थे।