{"_id":"670921a93a6b51b2b4030ce7","slug":"accused-arrested-accused-arrested-solan-news-c-176-1-ssml1041-130259-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 304 नशे की दवाइयों के साथ तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 304 नशे की दवाइयों के साथ तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने सोलन शहर और आंजी में की कार्रवाई
दोनों मामलों के आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने जिला मुख्यालय सोलन के दो क्षेत्रों से 304 नशे की दवाइयां पकड़ी हैं। यह कार्रवाई पुलिस ने आईटीआई गेट सोलन और आंजी क्षेत्र में की है। तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करने जा रही है।
जानकारी अनुसार पहले मामले में पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक पर दो युवक धर्मपुर से सोलन आ रहे हैं। नाकेबंदी कर बाईपास सोलन में आंजी के समीप बाइक को रोका। बाइक सवार संदीप कुमार और राहुल कुमार निवासी वार्ड सात आदर्श नगर धोबीघाट सोलन से 180 नशे की गोलियां बरामद हुईं। दूसरे मामले में पुलिस चौकी शहर के प्रभारी आशीष कौशल अपनी टीम के साथ आईटीआई गेट पर मौजूद थे। एक युवक को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका गया। जैसे ही उससे पूछताछ शुरू की तो वह हड़बड़ा गया। युवक की तलाशी ली तो साहिल राय निवासी गांव पाजो सोलन से नशे की 184 गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों मामलों के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए प्रतिबंधित दवाइयों सहित ड्रग निरीक्षक के हवाले किया जाएगा। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।