{"_id":"582eebde4f1c1bf23c8ff291","slug":"accident-in-baddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुघऱ्र्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुघऱ्र्घटना में युवक की मौत
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Fri, 18 Nov 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
साईं रोड बद्दी में आधी रात को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साईं रोड बद्दी में आधी रात को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में दो अन्य युवक घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक साईं रोड बद्दी में वीरवार मध्यरात्रि को इंद्र सिंह (25) पुत्र धनपाल गांव सुडरिंग जिला बागेश्वर उत्तराखंड बाइक पर अपने किराये के मकान में जा रहा था। इस दौरान उसके साथ उसके दो दोस्त भी थे।
विज्ञापन
बसंती बाग से वर्धमान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान साईं रोड पर अरिष्ट उद्योग के पास एक ट्रक से इंद्र का बाइक टकरा गया। इंद्र के सिर और पेट में गहरी चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो अन्य घायल युवक अनिश और पंकज ने बताया कि वह खाना खाकर वर्धमान की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मृतक के शव का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। एसपी बशेर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बद्दी थाना पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
54 वर्षीय बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत
बद्दी (सोलन)। इंडोफार्मा उद्योग में कार्यरत रमेश चंद (54) पुत्र लुदर सिंह निवासी सरकाघाट की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। अधेड़ उम्र के रमेश को वीरवार अचानक दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उसे संबंधियों ने ईएसआई अस्पताल काठा में दाखिल करवाया। डाक्टर द्वारा उपचार के बाद रमेश को घर भेज दिया लेकिन रास्ते में अचानक से उसे फिर दिल का दौरा पड़ना शुरू हुआ। इसके बाद उसे काठा अस्पताल में दोबारा उपचार के लिए लाया गया। अस्पताल से मरीज को नालागढ़ अस्पताल में रेफर कर दिया। इस दौरान बीच रास्ते में ही व्यक्ति की मौत हो गई। एसपी बशेर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 54 वर्षीय रमेश चंद की हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है।