{"_id":"bb5380c1c7be752e2262cde515fe0b14","slug":"accident-hindi-news-354","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में चालक समेत एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में चालक समेत एक युवक घायल
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)।
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोपड़-नालागढ़ मार्ग पर एक ट्रक के पेड़ से टकराने से उसमें सवार चालक व अन्य युवक घायल हो गए। दोनों को नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां युवक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
यह घटना सोमवार देर सायं साढ़े 10 बजे की है। रोपड़ की ओर से एक ट्रक नालागढ़ आ रहा था कि गौशला के पास चालक संतुलन खो बैठा जिस कारण ट्रक सड़क के साथ लगते पेड़ से टकरा गया। ट्रक में हमीरपुर के नौदान निवासी चालक पुनीत के अलावा कांगड़ा निवासी राजेश भी सवार था।
विज्ञापन
दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर राजेश के सिर में अधिक चोट लगने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि यह हादसा चालक की तेज रफ्तारी व लापरवाही के चलते हुआ है। पुलिस ने चालक के खिलाफ 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक में सवार अन्य युवक की हालत खराब होने पर उसे पीजीआई भेज दिया गया है।
विज्ञापन