{"_id":"43a441d99326752c1986a2ad9588bc51","slug":"accident-hindi-news-342","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी की बस ने कुचली महिला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी की बस ने कुचली महिला, गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन।
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी बस की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम सोलन बाइपास पर वर्कशॉप के पास एक महिला सड़क किनारे पशु चरा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार से आई बस ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल महिला निर्मला देवी को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर हालत होने के कारण चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस दौरान बस वहां पर काफी देर कर रूकी रही जिससे बस में बैठी सवारियां भी काफी परेशान रही। बाद में अन्य व्यवस्था कर सवारियों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
उधर, एसएचओ रामनारायण ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी का कहना है कि चालक को गिरफ्तार किया गया था जिसे बाद में जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।