{"_id":"82e44d6f68ff6041b0d1f93a4feefc44","slug":"accident-hindi-news-325","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनवारा में ट्राले ने कुचला बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनवारा में ट्राले ने कुचला बाइक सवार, मौत
अमर उजाला ब्यूरो धर्मपुर(सोलन)।
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनवारा के पास ओवरटेक करते हुए बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ट्राले के नीचे आकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अवतार सिंह उम्र 42 वर्ष पुत्र कृष्ण सिंह गांव करणपुर तहसील कालका जिला पंचकूला हरियाणा का रहने वाला था। वह तेल कंपनी में तैनात था जो बाइक से सोलन से कालका आता था। शुक्रवार सुबह वह सोलन की ओर आ रहा था कि सनवारा बस स्टाप से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर गहरे मोड़ पर कालका की ओर से आ रहे ट्राले की चपेट में आने से कुचला गया।
विज्ञापन
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की ट्राला काफी पीछे से तेज रफ्तार में वाहनों को ओवर टेक करता आ रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना 108 एंबुलेंस व पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया की ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व मौके से फरार होने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन