{"_id":"b721e47b1e7a30cb518b6a9b764af6d7","slug":"accident-hindi-news-296","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो दाड़लाघाट(सोलन)।
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा-शिमला एनएच-205 पर मधुबन के पास सड़क हादसा में समोट (चंबा) पीएचसी में तैनात डॉक्टर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ये लोग शिमला में प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान दाड़लाघाट से आगे मधुबन के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अर्की अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक डॉक्टर की पहचान नवीन सोनी पुत्र जगजीत सोनी निवासी चौगान बाजार नूरपुर के रूप में हुई है। जबकि हादसे में घायल की पहचान मुकेश और अश्वनी कुमार निवासी नुरपूर के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चिकित्सक देर रात अपने घर नुरपूर से रवाना हुए थे। उनके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में ही तैनात दो अन्य भी थे। पुलिस को अंदेशा है कि नींद का झोंका आने से हादसा हुआ है। उधर, चिकित्सकों ने इस हादसे में मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार मार्ग पर सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे युवक को ट्रक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। सफाई कर्मचारी राज कुमार अपने साथी के साथ यूको बैंक कोठी के मुख्य मार्ग में सीवरेज की सफाई कर रहा था कि अचानक तेज रफ्तार ट्रक आया और उसे टक्कर मार दी। डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि चालक भाग सेन के खिलाफ धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर दिया है।