फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Absconded with apple from Parwanoo Truck owner also arrested

Solan News: ओडिशा भेजे सेब, चाचा-भतीजा ने दिल्ली में बेचे

Thu, 16 Jan 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
परवाणू से आढ़ती ने भेजी थी सेब की 476 पेटियां; 9. 30 लाख थी कीमत, फरार ट्रक का मालिक भी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। परवाणू-मंडी से सेब का ट्रक लेकर फरार हुए ट्रक चालक के बाद पुलिस ने मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई चालक की निशानदेही पर की है। आरोपी मालिक की पहचान रिंकू कुमार निवासी ओमनगर अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

इस मामले में चालक और मालिक दोनों की मिलीभगत थी। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। आरोपियों ने राऊरकेला ओडिशा की बजाय सेब दिल्ली में ही बेच दिया था। उसके बाद ये फरार हो गए थे, जबकि पुलिस ने इस मामले में चालक समेत एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, मालिक को भी अब गिरफ्तार कर ट्रक भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार, 9 अक्तूबर को पंजाब के जीरकपुर मोहाली निवासी जसपाल सिंह ने थाना परवाणू में दी शिकायत में बताया कि 1 अक्तूबर को उसने 476 सेब की पेटियों से भरी गाड़ी परवाणू मंडी से राउरकेला ओडिशा भेजी थी। यह गाड़ी 5 अक्तूबर से पहले गंतव्य पर पहुंची थी, लेकिन 9 अक्तूबर तक नहीं पहुंची। इसके चालक और मालिक ने भी फोन स्विच ऑफ कर दिए। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


पहले से गिरफ्तार आरोपी चालक राजीव कुमार और सुरेंद्र सिंह से की गई पूछताछ के आधार पर परवाणू की पुलिस ने धोखाधड़ी में संलिप्त एक अन्य आरोपी रिंकू कुमार निवासी ओमनगर अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को 15 जनवरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिंकू कुमार गाड़ी का मालिक है। चालक राजीव कुमार ने 1 अक्तूबर 2024 को परवाणू मंडी से सेब की 476 पेटियां राऊरकेला ओडिशा पहुंचाने के लिए अपनी गाड़ी लोड की थी। इसमें लदे सेब की कुल कीमत 9,30,000 रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों आरोपियों में एक अन्य आरोपी सुरेंद्र सिंह गाड़ी मालिक रिंकू कुमार का सगा चाचा है। दोनों ने सेब की पेटियां राऊरकेला ओडिशा पहुंचाने की बजाय दिल्ली में ही बेच दीं और पैसों को आपस में बांट लिया। इन आरोपियों से पुलिस ने ठगी करके बेचे गए सेब की राशि में से 59,000 रुपये और गाड़ी को


जब्त कर लिया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि इन आरोपियों के बैंक खातों की जांच भी किया जा रही है। आरोपी रिंकू कुमार को अदालत में पेश किया जा रहा है। इसके पूर्व आपराधिक रिकाॅर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article