फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Aarav of Darlaghat won bronze medal in Taekwondo

Solan News: दाड़लाघाट के आरव ने ताइक्वांडो जीता कांस्य पदक

Wed, 29 Mar 2023 07:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 29 Mar 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा के कटक में हुई नेशनल जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम कटक (ओडिशा) में आयोजित 36वीं नेशनल सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दाड़लाघाट (अर्की) के आरव शर्मा ने हिमाचल प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया है। आरव शर्मा ने 32 किलो भार वर्ग में पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। आरव शर्मा मूलत: अर्की के दाड़लाघाट से संबंध रखते हैं और वर्तमान में शिमला में रहते हैं।

आरव शर्मा के कोच भागीरथ ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से भिन्न-भिन्न भार श्रेणियों के लगभग 800 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आरव शर्मा ने 32 किलो भार वर्ग में अपने पहले मुकाबले में मध्य प्रदेश के निहाल राजपूत को हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में मणिपुर के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी। इसी कड़ी में आरव ने तीसरे मुकाबले में दिल्ली को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई और हिमाचल प्रदेश को कांस्य पदक दिलाकर प्रदेश का नाम रोशन किया। आरव ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने कोच अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है और भविष्य में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed