फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Aam Aadmi Party supported the farmers' movement

Solan News: आम आदमी पार्टी ने किया किसान आंदोलन का समर्थन

Fri, 16 Feb 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 16 Feb 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party supported the farmers' movement
पत्रकार वार्ता के दौरान मौजूद आम आदमी पार्टी के सदस्य। संवाद
पत्रकार वार्ता में कहा किसान परेशान, घूम रहा सड़कों पर
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता ने साधा केंद्र और हरियाणा सरकार पर निशाना
भाजपा इवीएम में ही नहीं बैलेट पेपर पर भी कर रही धंधली
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। किसानों के दिल्ली कूच के बीच आम आदमी पार्टी ने भी किसान आंदोलन का समर्थन किया है। सोलन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि अगर किसानों को कहीं भी जरूरत पड़ती है तो वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राम राज्य की बात कर रही है। लेकिन अन्नदाता को परेशान कर वह कैसे राम राज्य की परिकल्पना कर रहे हैं। किसान शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली में सरकार से बात करने जा रहे थे। लेकिन हरियाणा सरकार की तानाशाही ने उन्हें पंजाब के बॉर्डर पर ही रोक दिया। यहीं नहीं केंद्र और हरियाणा सरकार ने किसानों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली सरकार से मैदान की मांग की। जिसमें उन्होंने साफ मना कर दिया कि गिरफ्तारी के लिए कोई मैदान नहीं दिया जाएगा। सरकार से अब तक तीन बैठकें विफल हो चुकी हैं। किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्वामीनाथन को भारत रत्न से नवाज रही है। लेकिन उनकी नीतियों पर कोई विचार नहीं कर रही है। कहा कि भाजपा ने चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की है। कैमरे की नजर में चुनाव होने के बाद भी धांधली सरकार ने की। आप के मीडिया प्रभारी बीएल गाजटा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार कर्मचारियों, युवाओं, बुजुर्गों समेत अन्य को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed