{"_id":"6a563fbefc886e135e0fec6c","slug":"a-young-man-from-katli-village-consumed-poisonous-substance-and-died-in-pgi-solan-news-c-176-1-ssml1044-173939-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कटली गांव के युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कटली गांव के युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, पीजीआई में मौत
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार युवक बीमार था, गलती से निगली दवा
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। रामशहर के कटली गांव में एक 18 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार, रामशहर के कटली गांव में विजय कुमार (18) पुत्र प्रदीप कुमार ने गलती से कीटनाशक दवा का सेवन गलती से कर लिया था। युवक बीमार था और उसके कमरे में अलमारी में यह दवाई भी रखी हुई थी। युवक ने कीटनाशक को पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में उसे नालागढ़ अस्पताल ले गए। हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। 13 जुलाई को उसने पीजीआई में दम तोड़ दिया। पीजीआई में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, एएसपी अशोक धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।