{"_id":"664a72209ce5f041560dbf84","slug":"a-worker-never-grows-old-nor-does-he-retire-dhumal-solan-news-c-94-1-hmp1004-127971-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी बूढ़ा नहीं होता कार्यकर्ता, न ही होती है सेवानिवृत्ति : धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी बूढ़ा नहीं होता कार्यकर्ता, न ही होती है सेवानिवृत्ति : धूमल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा मंडल भोरंज के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। भाजपा मंडल भोरंज की ओर से वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने ही पार्टी की नींव रखी है। अब पार्टी विश्व में सबसे अधिक कार्यकर्ताओं की पार्टी बनकर उभरी है। कार्यकर्ता कभी बूढ़ा नहीं होता, न कभी सेवानिवृत्त होता है। कार्यकर्ता हर समय पार्टी के लिए तन-मन-धन से कार्य करता है।
भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व विश्व पटल पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्हीं की कैबिनेट में चार बार के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर भी इस टीम का हिस्सा हैं। यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने केंद्र सरकार और अनुराग ठाकुर की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही है जो पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराती है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, संगठन मंत्री उत्तराखंड अजय कुमार, चारों सेक्टरों के प्रभारी व सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिलाएं व बुजुर्ग उपस्थित रहे।