फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A worker never grows old, nor does he retire: Dhumal

कभी बूढ़ा नहीं होता कार्यकर्ता, न ही होती है सेवानिवृत्ति : धूमल

Mon, 20 May 2024 03:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
भाजपा मंडल भोरंज के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। भाजपा मंडल भोरंज की ओर से वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने ही पार्टी की नींव रखी है। अब पार्टी विश्व में सबसे अधिक कार्यकर्ताओं की पार्टी बनकर उभरी है। कार्यकर्ता कभी बूढ़ा नहीं होता, न कभी सेवानिवृत्त होता है। कार्यकर्ता हर समय पार्टी के लिए तन-मन-धन से कार्य करता है।

भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व विश्व पटल पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्हीं की कैबिनेट में चार बार के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर भी इस टीम का हिस्सा हैं। यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने केंद्र सरकार और अनुराग ठाकुर की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही है जो पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराती है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, संगठन मंत्री उत्तराखंड अजय कुमार, चारों सेक्टरों के प्रभारी व सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिलाएं व बुजुर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed