फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A symbolic protest will be held on 27th against the pharmaceutical company in Palasada.

Solan News: पलासड़ा में दवा कंपनी के खिलाफ 27 को होगा सांकेतिक धरना

Wed, 22 Apr 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
A symbolic protest will be held on 27th against the pharmaceutical company in Palasada.
नालागढ़ में हिम परिवेश संस्था की बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी- संवाद।
हिम परिवेश व हंडूर पर्यावरण संस्था के पदाधिकारी करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

बैठक कर लिया निर्णय, कंपनी प्रदूषण फैलाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ में हिम परिवेश संस्था की बैठक हुई, जिसमें पलासड़ा में कंपनी की ओर से फैलाए जा रहे प्रदूषण के विरोध में 27 अप्रैल को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के महासचिव बाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि यह सांकेतिक धरना पूरा दिन चलेगा। कंपनी की ओर से जहां हजारों लीटर पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में जल स्तर काफी नीचे चला गया है। वायु प्रदूषण से लोगों को जीना दुभर हो गया है। यहां से निकलने वाले दूषित केमिकल को कंपनी के कर्मचारी खुले में फेंक रहे हैं। कुछ समय पहले लोगों ने केमिकल युक्त पानी के टैंकर को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी कर दिया था। हंडूर पर्यावरण संस्था के अध्यक्ष मोहन शर्मा ने कहा कि कंपनी के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने की तैयार कर ली है। इसके एनजीटी में भी शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी की ओर से फैलाए जा रहे प्रदूषण लोगों को यहां से पलायन करने मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस सांकेतिक धरने में अधिक से अधिक लोग भाग ले। रडियाली पंचायत की पूर्व प्रधान इंदू ठाकुर ने कहा कि उपायुक्त रात के समय खनन की पाबंदी के बावजूद नालागढ़ क्षेत्र के खड्डों में लगातार खनन हो रहा है। यहां से खनन सामग्री पंजाब में सप्लाई हो रही है। इससे सरकार को लाखों का राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस मौके पर हरदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नराता राम, प्रो. सतविंद्र सिंह, रणविजय सिंह, वंदना बंसल, अनमोल सिंह समेत संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed