{"_id":"69d5131a7be32fb11d04167b","slug":"a-state-of-the-art-primary-health-center-will-soon-be-built-in-nauni-shandil-solan-news-c-176-1-ssml1041-166768-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौणी में जल्द अत्याधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा : शांडिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौणी में जल्द अत्याधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा : शांडिल
विज्ञापन
सोलन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में जन समस्याएं सुनते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर
5 करोड़ की राशि होगी खर्च, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
कहा, हर पंचायत में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विधानसभा क्षेत्र सोलन के नौणी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने पंचायतों के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्वास्थ्य मंत्री ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि नौणी में जल्द ही एक अत्याधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 5 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। अससे स्थानीय लोगों को घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में सोलन विधानसभा क्षेत्र की पांच प्रमुख पंचायतों नौणी मझगांव, शमरोड़, सेर बनेड़ा, सन्होल और ओच्छघाट - में विकास कार्यों पर 2.65 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के समान विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के तहत 1 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाली विधवा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है। इस दौरे के दौरान शांडिल ने नौणी और आसपास की पंचायतों से आए लोगों की व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।