{"_id":"68e911a732a5a451f30fa4e7","slug":"a-petrol-pump-in-barotiwala-was-accused-of-selling-diesel-mixed-with-water-solan-news-c-176-1-ssml1044-154780-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बरोटीवाला के एक पेट्रोल पंप पर पानी युक्त डीजल बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बरोटीवाला के एक पेट्रोल पंप पर पानी युक्त डीजल बेचने का आरोप
विज्ञापन
जुड्डी खुर्द के एक व्यक्ति के ट्रक का इंजन हुआ सीज, पांच लाख का नुकसान
पीड़ित व्यक्ति ने एसपी बद्दी को दिया शिकायत पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। जुड्डी खुर्द के रहने वाले एक ट्रक संचालक अवतार सिंह ने बरोटीवाला के एक पेट्रोल पंप पर पानी युक्त तेल बेचने का आरोप लगाया है। पानी युक्त तेल होने से उसका ट्रक का इंजन सीज हो गया है, जिससे उसका पांच लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित व्यक्ति ने एसपी बद्दी को शिकायत पत्र सौंपा है। एसपी को लिखे पत्र के माध्यम से अवतार सिंह ने बताया कि उसके ट्रक ने प्राइम स्टील से दिल्ली के लिए माल भरने के बाद ट्रक चालक ने बरोटीवाला के एक पंप से डीजल डलवाया, लेकिन उसका ट्रक पिंजौर के समीप अचानक रुक गया। जब उसने इसकी जांच कराई तो पता चला की ट्रक में जो डीजल डलवाया गया उसमें पानी था। सूरजपुर के पास से ट्रक को टोचन करके जीरकपुर एजेंसी में पहुंचाया गया। जहां पर इंजन सीज होने का पता चला। एजेंसी ने उसे लिख कर दिया है कि ट्रक में पानी युक्त डीजल डालने से उसकी गाड़ी का इंजन सीज हुआ है। बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने अवतार सिंह को आश्वासन दिया कि इस मामले को बरोटीवाला पुलिस को भेजा जाएगा। बरोटीवाला पुलिस ही इसकी जांच करेगी।