{"_id":"6931d4905484d0fb610bf7d2","slug":"a-mass-wedding-of-11-couples-will-take-place-on-the-8th-at-dussehra-ground-in-baddi-solan-news-c-176-1-ssml1044-158474-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी के दशहरा मैदान में आठ को होगा 11 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी के दशहरा मैदान में आठ को होगा 11 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह
विज्ञापन
श्रीराम सेवा समिति ने बैठक में लिया फैसला, सुबह 9:00 बजे से होगा कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराेटीवाला (सोलन)। श्री राम सेवा समिति क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए आगामी आठ दिसंबर को 11 गरीब और जरूरतमंद जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाने जा रही है। यह सभी जोड़े हाउंसिंग बोर्ड कॉलोनी बद्दी के फेज-तीन स्थित दशहरा मैदान में विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे। इस भव्य आयोजन को लेकर समिति की ओर से एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समिति के प्रधान रोशन लाल और उप प्रधान निशांत कुंडलस ने की। उन्होंने बताया कि श्री राम सेवा समिति सभी लोगों के सहयोग से यह सामूहिक विवाह करवा रही है। समिति के पास ऐसे लोगों की एक लंबी सूची है जो आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चों का विवाह, पढ़ाई या खेल जैसी गतिविधियां करवाने में असमर्थ हैं। इसी के चलते, समिति ने यह निर्णय लिया है कि वे न केवल ऐसे गरीब परिवार के बच्चों का धूमधाम से विवाह करवाएंगे, बल्कि शादी के बाद घर में प्रयोग होने वाली सभी जरूरत की चीजों को भी उपहार स्वरूप उपलब्ध कराएंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 8 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दोपहर प्रीतिभोज का प्रबंध है और शाम 4:00 बजे कन्याओं की विदाई कार्यक्रम होगा। क्षेत्र के सभी लोगों को इस पुनीत कार्य का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। वर-वधू के सदस्यों के लिए भोजन का विशेष प्रबंध भी रखा गया है। बैठक में समिति के अन्य पदाधिकारी जैसे सचिव रमन गुप्ता, सह सचिव मोहित गोयल, कोषाध्यक्ष रवि गर्ग, सदस्य गोपाल सिंह, विशाल जैन, नरेश गर्ग, मामचंद गर्ग, बृजमोहन बंसल व सुनील कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे।