फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A huge satsang was organised in Arki, where the supreme saint Baba Umakant Maharaj gave the message of spirituality.

Solan News: अर्की में विशाल सत्संग, परम संत बाबा उमाकांत महाराज ने दिया आध्यात्म का संदेश

Mon, 01 Jun 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अर्की (सोलन)। अर्की के ऐतिहासिक चौगान मैदान में रविवार को परम संत बाबा उमाकांत महाराज का विशाल सत्संग एवं नामदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जयगुरुदेव संगत अर्की की ओर से किया गया, जिसमें अर्की व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हिमाचल प्रदेश प्रवास के दौरान अर्की पहुंचे बाबा उमाकांत महाराज का श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। अपने प्रवचन में उन्होंने मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शरीर नश्वर है और एक दिन इसका अंत निश्चित है। उन्होंने कहा कि मनुष्य सांसारिक वस्तुओं को अपना समझकर उनसे आसक्त हो जाता है, जबकि यह संसार केवल एक अस्थायी पड़ाव है। बाबा उमाकांत महाराज ने समाज में बढ़ती नशाखोरी, हिंसा और अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से इन बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे और गलत संगत से बचने की सलाह दी और कहा कि यदि युवा नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आध्यात्मिक शिक्षा को अपनाएं तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed