फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A fair was organised at Pattamod on Mahashivratri, the Governor also paid obeisance at the temple.

Solan News: महाशिवरात्रि पर पट्टामोड़ में लगा मेला, मंदिर में राज्यपाल ने भी नवाया शीश

Sun, 15 Feb 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
A fair was organised at Pattamod on Mahashivratri, the Governor also paid obeisance at the temple.
पट्टामोड़ ​शिव मंदिर में लगे मेले में उमड़ी भीड़। संवाद
मंदिर में माथा टेकने के लिए लगी एक किलोमीटर लंबी लाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। महाशिवरात्रि पर्व पर कालका-शिमला नेशनल हाईवे किनारे पट्टामोड़ शिव मंदिर में मेला लगा। मेले में दूरदराज क्षेत्र से लोगों माथा टेक आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भी मंदिर में शीश नवाया। मंदिर सुबह से ही जयकारों से गुंजना शुरू हो गया। देर रात तक मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए लोग कतारों में लगे रहे। पट्टामोड़ मंदिर से एक किलोमीटर लंबी लाइन दर्शन करने वालों की सुबह 10:00 बजे ही लग गई। इसके बाद लाइन बढ़ना शुरू हो गई। नेशनल हाईवे होने के कारण लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस की ओर से बैरिकेड लगा दिए। मेले का भी लोगों ने खूब आनंद उठाया। मेले में खाने-पीने के पदार्थों के साथ आर्टिफिशियल ज्यूलरी, कपड़े, खिलौने, घरों का सामान समेत अन्य दुकानें सजी रहीं। यहां से लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसके अलावा मेले में खिलौने की दुकानें भी सजी। यहां से बच्चों ने अलग-अलग तरह के खिलौने खरीदे। वहीं, हाईवे पर यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए दो किलोमीटर के एरिया में पुलिस की तैनाती रही। इसके अलावा शिव भक्तों की ओर से भंडारा भी बांटा गया।


इनसेट
जगह-जगह बांटा प्रसाद
शिवरात्रि पर्व लोगों ने जगह-जगह पर प्रसाद बांटा। रोहित ट्रेडर परवाणू , श्रीखंड महादेव धर्मपुर, ओम नमो शिवाय सेवा मंडल धर्मपुर, कसौली चौक में भी भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा कसौली चौक के प्राचीन शिव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। शिव मंदिर कमेटी के आयोजक सुरेंद्र नेय्यर, हेमांक कपिल, विनोद अग्रवाल, अशोक गुप्ता ने प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed